Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस

राष्ट्रीय युवा दिवस 🌹🥀💐🌍💐🥀🌹
"जिनका फौलादी भुजबल था!
हर संकट में सदा अटल!!
मर्यादित तेजस्वी जीवन!!!
सजग समर्पित था हरपल !!!!
"युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की १५५वी जयन्ति " राष्ट्रीय युवा दिवस" की सभी युवाओ ,छात्र तरुणाई को अनन्त व अशेष शुभकामनायें"!!
image credit -amarujala

🌼🌷🌻🍁🌻🌷🌼
जिनके ओजस्वी वचनों से, गूँज उठा था विश्व गगन ।
वही प्रेरणा पुंज हमारे , स्वामी पूज्य विवेकानंद ॥

जिनके माथे गुरुकृपा थी, दैविक गुण आलोक भरा ।
अद्भुत प्रज्ञा प्रकटी जग में, धन्य धन्य यह पुण्य धरा ।
सत्य सनातन परम ज्ञान का, जो करते अभिनव चिंतन ॥ १ ॥

जिनका फौलादी भुजबल था, हर संकट में सदा अटल । 
मर्यादित, तेजस्वी जीवन, सजग समर्पित था हर पल ।
हो निर्भय जो करे गर्जना, जिनके अन्तस दिव्य अगन ॥ २ ॥

जिनके रोम रोम में करुणा, समरस जनजीवन की चाह ।
नष्ट करे सारे भेदों को, सेवाव्रत ही सच्च्ची राह ।
दरिद्र ही नारायण जिनका, हर धड़कन में अपनापन ॥ ३ ॥

जिनके मन था स्वप्न महान, हो भारत का पुनरुत्थान ।
जीवनदीप जलाकर पायें, गौरवमय - वैभव, सम्मान ।
जगती में सब सुखद-सुमंगल, बहे सुगन्धित मुक्त पवन ॥ ४ ॥
    🚩🕉🐚🙏🏻🐚🕉🚩

No comments